विष्णु  जब  अवतार  आपका  त्रेता  के  अन्दर  होगा 
कदम -कदम  पर  आपका  रक्षक  धरती  पर  बन्दर  होगा 

आप  बनेंगे  रामचन्द्र  लक्ष्मी  होंगी  सुन्दर  नारी 
जाएँगे  वन  साथ  चलेंगी  जनक  नंदिनी  सुकुमारी 
सिया  हरण  करने  वाला  वो  योद्धा  दशकंधर  होगा
कदम -कदम  पर  आपका  रक्षक  धरती  पर  बन्दर  होगा !! 

क्रिस्किन्धा  पर  जाएँगे  तो  मिलेंगे  बानर  राज  वहां 
मैत्री  होगी  प्रेम  बढेगा  और  बनेंगे  काज  वहां 
सिया  खोज  करने  वाला  कपि रूद्र  रूप  शंकर  होगा
कदम -कदम  पर  आपका  रक्षक  धरती  पर  बन्दर  होगा !! 

मेघनाद  की शक्ति  लगेगी  लखन  लाल  मूर्छित  होंगे 
होगी  दशा  विचित्र  आपकी  फूट -फूट  कर  रोएंगे 
संजीवनी  को  लाने  वाला  महावीर  गिरिधर  होगा 
कदम -कदम  पर  आपका  रक्षक  धरती  पर  बन्दर  होगा !!

हे  नारायण  शक्ति  आपकी  होगी  सब  वानर  सेना 
लंका  विजय  कराकर  वापस  होगी  सब  वानर  सेना 
पूरण  होगी  कथा  आपकी जगत  पूज्य  कपिवर  होगा 
कदम -कदम  पर  आपका  रक्षक  धरती  पर  बन्दर  होगा !!


महाकवि आर्त

Post a Comment

और नया पुराने